प्रवासी मजदूरों के लिए यूपी रोडवेज ने बढ़ाई दिल्ली बसें:यात्री संख्या बढ़ने पर बसें दोगुनी, अन्य डिपो से भी अतिरिक्त बसें संचालित

प्रवासी मजदूरों के लिए यूपी रोडवेज ने बढ़ाई दिल्ली बसें:यात्री संख्या बढ़ने पर बसें दोगुनी, अन्य डिपो से भी अतिरिक्त बसें संचालित




होली के मद्देनजर दिल्ली समेत अन्य महानगरों से अपने घरों की ओर लौट रहे प्रवासी मजदूरों और कामगारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने विशेष इंतजाम किए हैं। पहले हरदोई डिपो से प्रतिदिन 35 से 40 बसें दिल्ली मार्ग पर चलती थीं, अब होली पर्व को ध्यान में रखते हुए इनकी संख्या बढ़ाकर 70 कर दी गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश पर सीतापुर, शाहजहांपुर, गोला लखीमपुर और कन्नौज डिपो से भी अतिरिक्त बस सेवाएं दिल्ली मार्ग पर चलाई जा रही हैं, ताकि कोई यात्री अपने घर पहुंचने से वंचित न रहे।
चालक-परिचालकों को विशेष दिशा-निर्देश बस स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ को संभालने और समय पर संचालन सुनिश्चित करने के लिए चालक-परिचालकों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। रोडवेज केंद्र प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने कहा, “होली के पावन पर्व को देखते हुए सभी चालक-परिचालक ड्यूटी पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। अनावश्यक अनुपस्थिति से सैकड़ों यात्री समय से घर नहीं पहुंच पाते। यात्रियों को समय पर घर पहुंचाने का प्रयास यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाना विभाग का सर्वोपरि कर्तव्य है।” निगम की कोशिश है कि रंगों के इस त्योहार पर हर प्रवासी अपने परिवार के बीच समय से पहुंचे और होली हर्षोल्लास के साथ मना सके। सभी कर्मचारियों से समर्पण और बेहतर व्यवहार के साथ सेवा देने की अपील की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!