प्रेमिका के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक:FB पर दोस्ती हुई थी, लड़की ने मिलने से इनकार किया तो टावर पर चढ़ा; पुलिस ने बचाई जान

प्रेमिका के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक:FB पर दोस्ती हुई थी, लड़की ने मिलने से इनकार किया तो टावर पर चढ़ा; पुलिस ने बचाई जान




बोकारो में बुधवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब मध्य प्रदेश से आए एक युवक ने 150 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दे दी। घटना हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंती मोड़ के पास की है। युवक की फेसबुक के माध्यम से हरला थाना क्षेत्र की एक लड़की से जान पहचान हुई थी। युवक उससे मिलने के लिए बोकारो पहुंच गया। पर जब लड़की ने मिलने से इंकार कर दिया तो युवक ने टावर पर चढ़ नीचे कूदकर सुसाइड की धमकी दी। युवक ने पुलिस को खुद ही सूचना दी
टावर पर चढ़ने के बाद युवक ने गूगल से पुलिस का नंबर निकालकर खुद ही सूचना दी कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद हरला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बाद में युवक नीचे उतर गया। शुरुआत में लोगों को लगा कि कोई तकनीकी कर्मचारी टावर पर चढ़ा है, लेकिन बाद में सच्चाई सामने आई। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने नीचे उतारा
युवक की पहचान भोजराज चंदेल के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के गुणा थाना क्षेत्र स्थित जोहरी गांव का निवासी है। भोजराज के अनुसार, बोकारो की लड़की से उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच काफी समय से बातचीत हो रही थी। इधर, करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सूझबूझ और धैर्य से काम लेते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने बताया कि युवक को काफी समझाकर शांत किया गया और उसकी जान बचा ली गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!