प्रेमी ने परिवार के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड का गला घोंटा:बक्से में बंदकर सेप्टिक टैंक में फेंकी थी लाश; हाथ पर बने टैटू से खुलासा

प्रेमी ने परिवार के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड का गला घोंटा:बक्से में बंदकर सेप्टिक टैंक में फेंकी थी लाश; हाथ पर बने टैटू से खुलासा




भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिली महिला की लाश की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। महिला का नाम अशरफी उर्फ सिया उर्फ मिस्बाह पिता सरफराज (22) है। वह महाराष्ट्र के गोंदिया जिले की रहने वाली थी। अशरफी का कत्ल उसके शादीशुदा प्रेमी समीर (22) ने किया था। शव को ठिकाने लगाने में उसकी मां शहनाज (53), सौतेले भाई बहन- साहिल (20) और सायमा (19) ने मदद की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शादी करने का दबाव डाला, 5 लाख रुपए मांगे
निशातपुरा थाने के एसआई श्रीकांत द्विवेदी ने बताया- पुलिस ने संदेह के आधार पर समीर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह गुमराह करता रहा लेकिन सख्ती करने पर टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि अशरफी से उसकी पहचान करीब एक साल पहले ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए हुई थी। चैटिंग करते-करते दोनों में प्यार हो गया। अक्टूबर 2025 में अशरफी भोपाल आ गई। वह कमल नगर निवासी समीर के घर में उसके साथ ही रहने लगी। समीर पहले से शादीशुदा होने के साथ ही दो बच्चों का पिता है। अशरफी, समीर पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। शादी नहीं करने की हालत में पांच लाख रुपए मांग रही थी। डिमांड पूरी नहीं करने पर समीर और परिवारवालों को जेल भिजवाने की धमकी देती थी। अशरफी समीर की पत्नी से भी विवाद करती थी। तंग आकर समीर की पत्नी जबलपुर स्थित अपने मायके चली गई थी। गला दबाकर मार डाला, शव सेप्टिक टैंक में फेंका
समीर ने बताया- मैंने अशरफी से पीछा छुड़ाने का मन बना लिया। 7-8 फरवरी की दरमियानी रात हमारे बीच फिर झगड़ा हो गया। बात बढ़ गई, मैंने अशरफी का गला दबाकर हत्या कर दी। फिर अपने भाई, मां और बहन को घटना की जानकारी दी। हमने अशरफी के शव को लोहे की पेटी में रखकर एक दिन घर में छुपाए रखा। अगले दिन शव को ठिकाने लगाने की जगह तलाश की। रात के समय शव को पेटी सहित पास में बने सेप्टिक टैंक मे फेंक दिया। पहले ही तीन शादियां कर चुकी थी अशरफी
निशातपुरा थाना टीआई मनोज पटवा ने कहा- सेप्टिक टैंक से तेज बदबू आने पर स्थानीय रहवासियों ने गुरुवार शाम पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने टैंक की तलाशी ली तो उसमें शव मिला। उन्होंने कहा कि लाश तीन-चार दिन पुरानी लग रही है। डिकम्पोज होने के कारण चोट के निशान दिखाई नहीं दे रहे हैं। महिला प्लाजो पहने हुई है। हाथ में दीप का टैटू बना है। साथ ही 26 मई 1992 लिखा हुआ है। अनुमान है कि यह अशरफी की जन्मतिथि होगी। जांच के दौरान पता चला है कि अशरफी पहले महाराष्ट्र और राजस्थान में तीन अलग-अलग व्यक्तियों से शादी कर चुकी है। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या भोपाल में एक युवक ने लिव इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को चादर में लपेटकर बेड पर रखा। दो रात शव के पास ही सोया। वारदात के बाद युवक नशे की हालत में दोस्त के पास पहुंचा और हत्या करने की बात बताई। पढ़ें पूरी खबर… मोबाइल में दूसरी लड़की की फोटो देख मंगेतर की हत्या कटनी के रीठी थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में 20 वर्षीय सुनील आदिवासी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। उसकी मंगेतर, जो नाबालिग है, ने मोबाइल में दूसरी लड़की की फोटो देखकर हुए विवाद के बाद बिजली के तार से गला घोंट दिया। शव गांव के पास मिला था। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!