फतेहाबाद में नेशनल हाईवे पर पिकअप-ट्रैक्टर की टक्कर:पंजाब के ड्राइवर की टूटी टांग, कैबिन में फंसा; अग्रोहा मेडिकल रेफर

फतेहाबाद में नेशनल हाईवे पर पिकअप-ट्रैक्टर की टक्कर:पंजाब के ड्राइवर की टूटी टांग, कैबिन में फंसा; अग्रोहा मेडिकल रेफर




फतेहाबाद जिले के गांव धांगड़ के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह पिकअप और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पंजाब के मानसा जिले के पिकअप ड्राइवर की टांग टूट गई। घायल को तत्काल फतेहाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देकर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। नींद की झपकी माना जा रहा कारण पुलिस के अनुसार, पंजाब के मानसा जिले के ड्राइवर पिकअप लेकर हिसार की ओर जा रहा था। वहीं, सामने से ट्रैक्टर ड्राइवर फतेहाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक पिकअप ड्राइवर को नींद की झपकी लग गई। इससे पिकअप सामने से आ रहे ट्रैक्टर में टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर कैबिन में फंस गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच कर रही- प्रभारी बड़ोपल पुलिस चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम ने बताया कि इस घटनाक्रम में पिकअप ड्राइवर को ही चोट आई है। उसका अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!