फतेहाबाद में बिजली निगम टीम पर हमले के आरोपी पकड़े:चोरी पकड़ने गए एएलएम-ड्राइवर से की मारपीट; सरकारी कार्य में डाली थी बाधा

फतेहाबाद में बिजली निगम टीम पर हमले के आरोपी पकड़े:चोरी पकड़ने गए एएलएम-ड्राइवर से की मारपीट; सरकारी कार्य में डाली थी बाधा




फतेहाबाद जिले में बिजली निगम की बड़ोपल सब डिविजन की टीम पर हमला करने के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इन आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिजली चोरी पकड़ने गए जेई-एएलएम व ड्राइवर पर हमला किया था। सदर थाना पुलिस ने आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज की थी। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद ने बताया कि बड़ोपल सब डिविजन के एसडीओ के अधीन कार्यरत टीम 17 फरवरी को ऑफिस ऑर्डर के तहत गांव कुम्हारिया क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गई थी। सुबह के समय एक ढाणी में चेकिंग के दौरान दो स्थानों पर डायरेक्ट बिजली सप्लाई चलती पाई गई। टीम द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करते ही वहां मौजूद विक्रम व आजाद कुमार तथा अन्य 10-12 व्यक्तियों ने टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट कर मोबाइल छीन लिया आरोप था कि आरोपियों ने मारपीट की, मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट कर दी, सरकारी गाड़ी की चाबी निकाल ली, कर्मचारियों के मोबाइल फोन तोड़ दिए तथा आवश्यक दस्तावेज भी फाड़ दिए। साथ ही, थाने में शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मामले की लिखित शिकायत एसडीओ को दी गई। जेई की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस सदर थाना पुलिस ने बिजली निगम के जेई रतन सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ 17 फरवरी को ही बीएनएस की धारा 221, 121(1), 351(2), 132, 324(4), 3(5) के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस द्वारा अब आरोपी विक्रम व आजाद कुमार को काबू किया गया। दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!