फतेहाबाद में युवक का मोबाइल हैक कर निकाले 97 हजार:साइबर-पुलिस ने ढाई महीने बाद दर्ज की FIR; तीन ट्रांजैक्शन में हड़पे रुपए

फतेहाबाद में युवक का मोबाइल हैक कर निकाले 97 हजार:साइबर-पुलिस ने ढाई महीने बाद दर्ज की FIR; तीन ट्रांजैक्शन में हड़पे रुपए




फतेहाबाद शहर के अशोक नगर निवासी एक युवक के साथ साइबर फ्रॉड हो गया। युवक का मोबाइल हैक कर किसी ने बैंक अकाउंट से 97 हजार रुपए निकाल लिए। युवक ने फोन-पे खोला तो उसे इस साइबर धोखाधड़ी की जानकारी मिली। इसके बाद उसने साइबर हेल्पलाइन और पुलिस को शिकायत दी। साइबर पुलिस ने घटना के करीब ढाई महीने बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। मोबाइल हाथ में लिया तो सर्कल घूमता रहा फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी परमवीर (36) ने बताया कि 31 जनवरी की रात को वह अपने घर पर था। इसी दौरान उसने मोबाइल हाथ में लिया तो उसमें सर्कल घूम रहा था और अपडेटिंग लिखा हुआ आ रहा था। उसको लगा कि मोबाइल अपडेट हो रहा है। जब थोड़ी देर बाद मोबाइल ऑन हुआ तो उसके वॉट्सऐप नंबर पर HDFC बैंक के ग्रुप में बैंक ट्रांजेक्शन के मैसेज आए। तीन ट्रांजैक्शन में कटे 97 हजार रुपए उसी समय उसने अपने फोन-पे को खोलकर देखा तो उसके HDFC बैंक के खाते में से 20 हजार रुपए, 30 हजार रुपए व 47 हजार रुपए की तीन डेबिट ट्रांजैक्शन अपने आप होनी पाई गई। परमवीर के अनुसार, इन तीनों ट्रांजैक्शन को उसने नहीं किया। ना ही उसे पता लगा कि ये रुपए किसने निकाले। इस तरह उसके साथ 97 हजार रुपए की धोखाधड़ी हो गई। इसके बाद उसने 1 फरवरी को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दी। अब साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। रिकॉर्ड लेने में टाइम लग जाता है-एसएचओ देरी से एफआईआर दर्ज करने के मामले में साइबर पुलिस स्टेशन प्रभारी राहुल देव का कहना है कि, कई बार मामले से संबंधित रिकॉर्ड लेने में टाइम लग जाता है। इस कारण एफआईआर दर्ज करने में देरी होती है। बाकी अधिकांश मामलों में तो कोशिश रहती है कि तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!