फतेहाबाद में युवक ने किया सुसाइड:हिसार के प्राइवेट अस्पताल में काम करता था; पुलिस जांच में जुटी

फतेहाबाद में युवक ने किया सुसाइड:हिसार के प्राइवेट अस्पताल में काम करता था; पुलिस जांच में जुटी




फतेहाबाद शहर की अग्रवाल कॉलोनी में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक पंखे से फंदा बना कर उस पर लटक गया। परिजनों ने उसे लटका देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बस स्टैंड चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हालांकि, अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हिसार के प्राइवेट अस्पताल में करता था काम
जानकारी के अनुसार, युवक हिसार स्थित प्राइवेट अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर काम करता था। युवक की पहचान अग्रवाल कॉलोनी निवासी अनमोल बंसल (30) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि युवक ने लव मैरिज की थी। युवक की पत्नी एचडीएफसी बैंक में कार्यरत है। वह सुबह खाना बनाने के बाद बैंक चली गई। पीछे से अनमोल ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। मामले की सूचना पाकर बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अभी इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!