फरीदाबाद निगम ने किया 229 एरिया कमेटियां का गठन:46 वार्डों के विकास पर रहेगी पैनी नजर, कमीश्नर बोले- विकास को मिलेगी गति

फरीदाबाद निगम ने किया 229 एरिया कमेटियां का गठन:46 वार्डों के विकास पर रहेगी पैनी नजर, कमीश्नर बोले- विकास को मिलेगी गति




फरीदाबाद नगर निगम ने शहरी प्रशासन में नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। निगम के द्वारा 46 वार्डों में कुल 229 एरिया सभाओं का गठन किया गया है। निगम का मानना है कि इससे शहर मे चल रहे विकास कार्यों पर नजर रहेगी और उनको तेज गति से पूरा किया जाएगा। क्यों अहम है एरिया सभा का गठन नगर निगम का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर नागरिकों की भागीदारी को संस्थागत रूप देना है, ताकि शहर से जुड़े विकास कार्यों, स्वच्छता, पेंशन और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े निर्णयों में जनता की सीधी भूमिका सुनिश्चित हो सके। गठित एरिया सभाएं अब नगर निकाय प्रशासन और सेवा वितरण की अहम कड़ी बनेंगी। वार्ड 1 से 46 तक विस्तृत संरचना नगर निगम फरीदाबाद के अंतर्गत वार्ड नंबर 1 से 46 तक सभी क्षेत्रों को कवर करते हुए एरिया सभाओं का गठन किया गया है। प्रत्येक वार्ड को कई एरिया सभाओं में विभाजित किया गया है, ताकि जनसंख्या निर्धारित मानकों के भीतर रहे और मतदान केंद्रों की संरचना यथावत बनी रहे। एरिया सभा के सदस्य कौन होंगे जिस मतदान केंद्र की मतदाता सूची में किसी नागरिक का नाम दर्ज है, वह स्वतः उसी एरिया सभा का सदस्य माना जाएगा। यानी एरिया सभा किसी नई सदस्यता प्रक्रिया पर आधारित नहीं है, बल्कि यह सीधे मतदाता सूची से जुड़ी हुई है। इससे आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित होती है। एरिया सभा की शक्तियां और जिम्मेदारियां एरिया सभा का मुख्य कार्य स्थानीय समस्याओं और जरूरतों की पहचान करना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नगर निगम तक पहुंचाना है। इसके साथ ही वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना जैसे सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के लाभार्थियों के सत्यापन में भी एरिया सभा की भूमिका होगी। इसके अलावा सफाई, ठोस कचरा प्रबंधन, जल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी में भी एरिया सभाएं सक्रिय भूमिका निभाएंगी। सदस्य सचिव की भूमिका प्रत्येक एरिया सभा के लिए नगर निगम के एक कर्मचारी को सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। सदस्य सचिव बैठकों का आयोजन, कार्यवाही का रिकॉर्ड, प्रस्तावों को संबंधित जोनल कार्यालय तक पहुंचाने और फॉलोअप सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होगा। पारदर्शिता की दिशा में कदम नगर निगम कमीश्रर धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि निगम ने एरिया सभा से जुड़ी सभी जानकारी वार्डवार विवरण, सदस्य सचिव और अधिनियम की प्रति,अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी है। यह कदम पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत करता है। नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और इसे सभी संबंधित कार्यालयों में प्रसारित किया गया है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!