फरीदाबाद में विजिलेंस टीम ने पकड़ी बिजली चोरी:अवैध तरीके से डाली तारे, दो खोका संचालकों पर कार्रवाई
फरीदाबाद जिले के एनआईटी तीन नंबर इलाके में बिजली चोरी के खिलाफ UHBVN–DHBVN की विजिलेंस टीम (LL1) ने कार्रवाई की है। जहां डीएवी कॉलेज, एनआईटी-3 के सामने बने दो खोकों में गुप्त तरीके से बिजली चोरी करते हुए दो खोका संचालकों को रंगे हाथों पकड़ा गया। बता दे कि दोनों खोका संचालक पास में लगे बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर से सीधे तार जोड़कर अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे।
खोकों पर नहीं लगा था वैध मीटर बता दे कि बिजली विभाग को इस संबंध में एक दिन पहले गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद विजिलेंस और बिजनेस टीम ने संयुक्त रूप से योजना बनाकर मौके पर छापेमारी की। जांच के दौरान पाया गया कि दोनों खोकों पर बिजली का कोई वैध मीटर नहीं लगा हुआ था। अवैध तरीके से चल रही थी बिजली साधारण तारों के माध्यम से ट्रांसफार्मर से सीधे कनेक्शन लेकर बिजली चलाई जा रही थी, जो पूरी तरह से अवैध है।बिजली विभाग के एक्सईएन जितेंद्र ढुल ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच में सामने आया है कि दोनों खोका संचालक करीब एक-एक किलोवाट लोड के हिसाब से बिजली चोरी कर रहे थे। दोनों का चालान किया गया तैयार विभाग द्वारा मौके पर ही लोड के अनुसार दोनों पर चालान तैयार कर दिया गया है। चालान की अंतिम राशि संबंधित सब-डिवीजन द्वारा तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि तय समय सीमा में दोनों खोका संचालक चालान की राशि जमा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध कनेक्शन को हटाया साथ ही अवैध कनेक्शन को मौके पर ही हटवा दिया गया है।एक्सईएन जितेंद्र ढुल ने आम जनता और दुकानदारों से अपील की है कि यदि कहीं भी बिजली चोरी होती दिखाई दे, तो इसकी सूचना बिना किसी डर के बिजली विभाग के कार्यालय या अधिकारियों को दें।
Source link

