फाजिल्का के गांवों में पुलिस का कासों ऑपरेशन:सो रहे लोगों से पूछताछ, संदिग्ध हिरासत में; 39 ठिकानों पर 100 कर्मियों की छापेमारी

फाजिल्का के गांवों में पुलिस का कासों ऑपरेशन:सो रहे लोगों से पूछताछ, संदिग्ध हिरासत में; 39 ठिकानों पर 100 कर्मियों की छापेमारी




फाजिल्का के सरहदी गांवों में पुलिस द्वारा कासों ऑपरेशन चलाते हुए रेड की गई है । करीब 100 पुलिस कर्मियों को साथ लेकर गांव में पहुंचे एसएसपी गुरमीत सिंह का कहना है कि नशे के खिलाफ पुलिस का यह अभियान जारी है। इस दौरान जहां गावों में जांच की गई, वहीं घरों में पुलिस टीम ने तलाशी ली ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई है। इसमें कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है एसएसपी का कहना है कि नशे के मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि नशेबाजी खिलाफ पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर लगातार नशा बेचने की शिकायतें आ रहीं हैं। जिनमें लोग जांच कराने की मांग कर रहे हैं। इन शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए जिले में करीब 39 ऐसे ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। जहां नशा बेचने की ज्यादा शिकायते हैं। एसएसपी ने कहा कि आज पुलिस टीम नया सलेमशाह, मौजम, रामनगर और खुईखेड़ा इलाके में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । एसएसपी ने कहा कि टारगेट एक ही है कि नशे का कारोबार करने वालों को सलाखों के पीछे भेजना और जो नशे के आदि हो चुके है उन्हें नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवा इस लत से बचाना है। आज के सर्च आपरेशन के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को अभी हिरासत में पुलिस ने लिया है। जिनसे पूछताछ की जाएगी। करीब 100 पुलिस कर्मियों की टीम आज इस अभियान में लगी हुई है ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!