फाजिल्का पुलिस ने चलाया स्पेशल सर्च ऑपरेशन:नशा तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी, 8 लोगों को किया राउंडअप, घर भी खंगाले
फाजिल्का में पुलिस द्वारा आज सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस द्वारा चेकिंग की गई। वहीं घरों में भी छापेमारी की अभियान चला। बता दे कि फाजिल्का जिले के गांव सुखेरा बोदला और मोहर सिंह बाल में पुलिस टीम पहुंची । जहां उनके द्वारा नशा तस्करों के ठिकानों पर चेकिंग की गई । इस सर्च ऑपरेशन के दौरान 8 लोगों को पुलिस ने राउंडअप किया है । जिन्हें पूछताछ के लिए सदर थाना जलालाबाद ले जाया गया है। और उनसे पूछताछ की जा रही है । जानकारी देते हुए डीएसपी अविनाश चंद्र ने बताया कि आज पुलिस द्वारा विशेष तौर पर सर्च ऑपरेशन दो गांवो में चलाया गया था । पुलिस ने 8 लोगों को किया राउंडअप गांव मोहर सिंह वाला और सुखेरा बोदला में करीब 6 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 8 लोगों को राउंडअप किया है । डीएसपी ने बताया कि करीब 70 पुलिस कर्मियों की फोर्स के साथ वह इन गांवो में पहुंचे थे । जिसमें उनके द्वारा करीब पांच थानों और पुलिस चौकिया की फोर्स मौजूद थी । पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी डीएसपी अविनाश चंद्र का कहना है कि राउंडअप किए गए लोगों को जलालाबाद के सदर थाने में ले जाया गया है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है । पूछताछ के दौरान अगर कुछ सामने आएगा तो उनके खिलाफ कानून के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी ।
Source link

