फाजिल्का पुलिस ने पत्नी की हत्या के दोषी को पकड़ा:4 साल से फरार था, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, सेना में कैप्टन
फाजिल्का जिले के अबोहर में पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा मिलने के बाद फरार हुए सेना के निलंबित कैप्टन संदीप तोमर को पुलिस ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले करीब 4 साल से अपनी पहचान छिपाकर एक जूस फैक्ट्री में इंचार्ज के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी संदीप तोमर मूल रूप से कानपुर के बर्रा रोड का निवासी है। वह अबोहर छावनी में सेना में कैप्टन के पद पर तैनात था। वर्ष 2013 में उसने पत्नी श्वेता सिंह की फांसी लगाकर हत्या कर ली थी। दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था इस मामले में मृतका के पिता राम नरेश के बयान पर थाना नंबर-1 में संदीप तोमर और उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। जांच के बाद संदीप को सेना से बर्खास्त कर दिया गया था। पुलिस जांच में पता चला की आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी थी। पत्नी की हत्या कर फरार था मामले की सुनवाई के दौरान, 23 सितंबर 2022 को कोर्ट ने संदीप तोमर को पत्नी की हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, फैसला आने के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपना हुलिया और पहचान बदल ली थी। जूस फैक्ट्री में कर रहा था काम वह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक जूस फैक्ट्री में इंचार्ज के रूप में काम कर रहा था। लगातार तलाश में जुटी पुलिस को आखिरकार उसके ठिकाने का सुराग मिला। करीब चार वर्षों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और अबोहर ले आई। अब उसे कोर्ट में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link

