फाजिल्का सदर थाने के एसएचओ का तबादला:हरदेव सिंह बेदी को मिला चार्ज, परगट सिंह को खूईखेड़ा भेजा गया

फाजिल्का सदर थाने के एसएचओ का तबादला:हरदेव सिंह बेदी को मिला चार्ज, परगट सिंह को खूईखेड़ा भेजा गया




फाजिल्का में सदर थाना के एसएचओ परगट सिंह का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह पर हरदेव सिंह बेदी को नया एसएचओ नियुक्त किया गया है। जिसके बाद हरदेव सिंह बेदी ने अपना पदभार संभाल लिया है । जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के सदर थाना में बतौर एसएचओ सेवाएं दे रहे हरदेव सिंह बेदी का 16 जनवरी को तबादला कर थाना खूईखेड़ा में तैनात कर दिया गया था और फाजिल्का के सदर थाना में प्रगट सिंह को नया एसएचओ लगाया गया था। सवा दो महीने बाद फिर वापसी बताया जा रहा है कि फाजिल्का सदर थाने को काफी गांव लगते हैं। जिस वजह से बड़ी जिम्मेदारी होने के चलते सीनियर अधिकारियों को कुछ जगह पर खामियां नजर आ रही थी0। यही वजह कि अब फिर से करीब सवा दो महीने के बाद एसएचओ प्रगट सिंह का तबादला कर उन्हें थाना खूईखेड़ा तैनात कर दिया गया है और हरदेव सिंह बेदी को वापस इसी थाने में तैनात किया गया है। हरदेव सिंह बेदी ने अपना पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि नशे और क्राइम के खिलाफ पहले भी उनके द्वारा सख्त कार्रवाई की जाती रही है और आगे भी यह जारी रहेगी। जिस पर उन्होंने लोगों से से सहयोग की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!