बरनाला जेल में दो मोबाइल बरामद:सेल ब्लॉक के पीछे मिट्टी में छिपाए गए थे, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर केस दर्ज

बरनाला जेल में दो मोबाइल बरामद:सेल ब्लॉक के पीछे मिट्टी में छिपाए गए थे, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर केस दर्ज




बरनाला जिला जेल में दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। ये फोन जेल के सेल ब्लॉक नंबर-01 के पीछे मिट्टी में दबे मिले। इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस स्टेशन सिटी-1 बरनाला के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट राजिंदरपाल की शिकायत पर की गई। शिकायत में जेल के सेल ब्लॉक के आसपास संदिग्ध गतिविधि का जिक्र था, जिसके बाद वहां खुदाई की गई। खुदाई के दौरान मिट्टी में दबा एक लिफाफा मिला, जिसमें दो कीपैड मोबाइल फोन थे। इनमें एक गोल्डन रंग का कोचड़िया कंपनी का फोन था, जिसमें बैटरी थी लेकिन सिम कार्ड नहीं था और सीरियल नंबर मिटाया हुआ था। जेल से दो मोबाइल फोन बरामद वहीं दूसरा ब्लैक रंग का सैमसंग कंपनी का फोन था, उसमें भी बैटरी थी पर सिम कार्ड और सीरियल नंबर गायब थे।ये दोनों मोबाइल फोन हैंडवार्डर कमलजीत सिंह ने बरामद किए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये मोबाइल फोन जेल परिसर में किसने और किस मकसद से छिपाए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!