बरनाला बरनाला के खेतों में आधी रात को चोरी:6 मोटरों की केबलें और अन्य सामान चुराया; बढ़ती वारदातों से किसान परेशान

बरनाला बरनाला के खेतों में आधी रात को चोरी:6 मोटरों की केबलें और अन्य सामान चुराया; बढ़ती वारदातों से किसान परेशान




पंजाब के बरनाला जिले के ताजोके गांव के पास अज्ञात चोरों ने खेतों में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। रात के समय चोरों ने कई मोटरों की केबलें और अन्य कीमती सामान चुरा लिया, जिससे किसानों में भारी चिंता का माहौल है। इस घटना से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हुई है और किसानों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों गुरमेल सिंह, सुखचैन सिंह, सुखविंदर सिंह, करनैल सिंह और कुलवंत सिंह ने बताया कि चोरों ने सबसे पहले खेतों में बने कमरों के ताले तोड़े। इसके बाद उन्होंने छह मोटरों से जुड़ी केबल तारें काट लीं। मोटरों की तारों के अलावा स्टार्टर, टुल्लू पंप, खेतीबाड़ी से संबंधित बर्तन और अन्य उपकरण भी चोरी कर लिए गए। किसानों को हुआ हजारों रुपए का नुकसान किसानों के अनुसार, इस चोरी से उन्हें हजारों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे पहले से ही कर्ज और बढ़ती महंगाई के कारण आर्थिक तनाव झेल रहे हैं। ऐसी घटनाएं उनकी मुश्किलों को और बढ़ा देती हैं, क्योंकि चोरी हुए सामान की भरपाई उन्हें अपने खर्च पर करनी पड़ती है। इलाके में पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं किसानों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी इलाके में ट्रांसफॉर्मरों की तोड़फोड़ और तांबे की चोरी की घटना हुई थी। हालांकि, उन वारदातों पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। किसानों ने पुलिस से बढ़ाई गश्त की मांग की काका सिंह सेंखो, बिक्कर सिंह खालसा, चमकौर सिंह, मिठू सिंह, संदीप सिंह, मेंबर मेखन सिंह, मेंबर रूपा सिंह, अमरीक सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरतेज सिंह और गुरमेल सिंह सहित कई किसान थाना तपा में एकत्र हुए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष योजना बनाने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे संघर्ष का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!