बरवाला में जेसीबी मशीन में लगी आग:पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बरवाला में जेसीबी मशीन में लगी आग:पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा




हिसार जिले के बरवाला शहर में बरवाला-टोहाना रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर खड़ी एक जेसीबी मशीन में सोमवार देर रात अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में मशीन में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, हालांकि पेट्रोल पंप कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार, जेसीबी मशीन का चालक देर रात मशीन को पेट्रोल पंप पर खड़ा कर उसके अंदर ही बैठा हुआ था। इसी दौरान मशीन के निचले हिस्से से अचानक चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग लग गई। आग लगते ही पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए पहले चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।इसके बाद कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग लगातार भड़कती रही और जेसीबी मशीन पूरी तरह उसकी चपेट में आ गई। पेट्रोल पंप पर लगे सबमर्सिबल पंप से पानी तथा उपलब्ध गैस सिलेंडरों की सहायता से कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन को भी दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग पर नियंत्रण पाया जा था। बताया जा रहा है कि इस हादसे में जेसीबी मशीन का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे भारी नुकसान हुआ है। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पेट्रोल पंप के पास खड़ी मशीन के कारण बड़ी की क्षति हो सकती थी। घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों की सतर्कता और साहस की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!