बलौदाबाजार में जमीन-शेयर ट्रेडिंग ठगी का आरोपी गिरफ्तार:8.11 लाख रुपए लेकर भी नहीं कराई जमीन रजिस्ट्री

बलौदाबाजार में जमीन-शेयर ट्रेडिंग ठगी का आरोपी गिरफ्तार:8.11 लाख रुपए लेकर भी नहीं कराई जमीन रजिस्ट्री




बलौदाबाजार में जमीन बिक्री और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी मनोहर लाल साहू (35 वर्ष) को गिधौरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दो अलग-अलग मामलों में ठगी का आरोप है। पहला मामला जमीन बिक्री से जुड़ा है। प्रार्थी संतोष कुमार साहू ने जून 2017 में आरोपी मनोहर लाल साहू से रायपुर में 2000 वर्ग फीट जमीन खरीदने का सौदा किया था। संतोष ने आरोपी को नकद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 8,11,000 रुपये दिए थे, लेकिन आरोपी ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा। इस संबंध में थाना गिधौरी में अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी। दूसरा प्रकरण शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी का है। आरोपी मनोहर लाल साहू ने रामनारायण साहू और अन्य साथियों के साथ मिलकर लोगों को शेयर बाजार में निवेश पर दो साल में राशि दोगुनी करने का झांसा दिया था। इस योजना के तहत कसडोल, लवन, गिधौरी, शिवरीनारायण, महासमुंद और रायगढ़ सहित कई इलाकों के लोग धोखाधड़ी का शिकार हुए। इस मामले में थाना गिधौरी में अपराध क्रमांक 170/2025, धारा 318(4), 3(5), 111 BNS के तहत प्रकरण दर्ज है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर गिधौरी थाना टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मनोहर लाल साहू ने जमीन बिक्री और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर रामनारायण साहू व अन्य के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की। आरोपी मनोहर लाल साहू, जो ग्राम अमलीडीह, थाना गिधौरी का निवासी है, को 08 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस इस मामले में आरोपी के संभावित अन्य साथियों और अन्य घटनाओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!