बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने किया शानदार प्रदर्शन:आगरा हाफ मैराथन में राजेश और सोहनलाल ने पाया प्रथम स्थान

बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने किया शानदार प्रदर्शन:आगरा हाफ मैराथन में राजेश और सोहनलाल ने पाया प्रथम स्थान




झज्जर जिले के बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के लिए आज रविवार की सुबह बेहद खास रही। बी.आर.जी. के एथलीटों ने देश के विभिन्न शहरों में आयोजित मैराथन, हाफ मैराथन एवं अन्य खेल आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बहादुरगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। बी.आर.जी. के रनर्स ने अलग–अलग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। आगरा हाफ मैराथन में बी.आर.जी. के धावक राजेश ने ओपन कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल की। वहीं सोहनलाल ने अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर आगरा में परचम लहराया। दोनों विजेताओं को ₹3100-₹3100 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। अलवर टाइगर हाफ मैराथन में पाया तीसरा स्थान
अलवर टाइगर हाफ मैराथन में नरेंद्र जांगड़ा ने 10 किलोमीटर दौड़ में तृतीय स्थान, रोहताश ने पाँचवाँ स्थान, जबकि 65+ आयु वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में कृष्णा अना ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ग्रुप का मान बढ़ाया। इसके अतिरिक्त मंगेश, इकलाख एवं संजू ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय स्थान हासिल किए। भिवानी में ब्रहम प्रकाश ने खिताब जीता
भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्म प्रकाश मान ने 5 किलोमीटर सीनियर फिट डैड श्रेणी का खिताब अपने नाम किया, जबकि संदीप ने अपने आयु वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दिल्ली के सिरीफोर्ट में आयोजित आयोजन में अशोक शर्मा एवं संदीप छिल्लर ने भाग लेकर बी.आर.जी. की सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। नोएडा में सीमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में सीमा ने ओपन कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त ललिता पांडेय, देवेंद्र किशोर प्रसाद एवं गुलाब सिंह ने विभिन्न आयु वर्गों में स्थान हासिल कर ग्रुप को गौरव दिलाया। वहीं धर्मवीर, राजपाल, गुलाब एवं आर.के. मौर्य ने भी शानदार प्रदर्शन किया। दिल्ली द्वारका हाफ मैराथन 50 धावकों ने लिया भाग दिल्ली के द्वारका हाफ मैराथन में लगभग 50 धावकों ने सहभागिता की। इस दौरान विजय सिंह ने 10 किलोमीटर के पेसर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में राहुल कटारिया, धर्मवीर, मनीषा कुमारी, अंकित राणा, पन्नेलाल यादव, अभय श्रीवास्तव, सविता, नितेश कुमार, तनिष्क पंचाल, उरिरेई देवी, डॉ. संतोष कुमार, सुनील सिखरी, आशुतोष, रजत कौशिक, संतोष बंसल, राजेश रघुवंशी, सनी, विजेंदर कुमार, प्रदीप कुमार, विनोद, सत्यवान, अंजू टेटे, दीपक, नितिन एवं विजय सिंह ने भाग लिया। रोहिणी में भी बहादुरगढ़ के धावकों ने भाग लिया वहीं रोहिणी में आयोजित एक अन्य इवेंट में दीपक छिल्लर एवं किरण छिल्लर ने सक्रियता को दर्शाया। इसके साथ ही बहादुरगढ़ में आयोजित साइक्लोथॉन में जयदेव राठी, नितिन एवं एन.के. शर्मा ने भाग लेकर ग्रुप की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। सभी आयोजनों में बहादुरगढ़ रनर्स के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!