बांसवाड़ा स्वच्छता सप्ताह में तालाब की साफ-सफाई की:अधिकारियों ने की शुरुआत, स्वच्छता की शपथ दिलाई

बांसवाड़ा स्वच्छता सप्ताह में तालाब की साफ-सफाई की:अधिकारियों ने की शुरुआत, स्वच्छता की शपथ दिलाई




बांसवाड़ा में राजस्थान दिवस समारोह को लेकर स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार शनिवार से शहर में स्वच्छता सप्ताह का आगाज हुआ। नगर परिषद और जिला प्रशासन के समन्वय से डायलाब तालाब पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर स्वच्छता की शपथ ली। स्वच्छता की शपथ ली ​नगर परिषद आयुक्त दुर्गेश रावल ने बताया कि स्वच्छता सप्ताह 14 मार्च से 19 मार्च तक चलेगा। इसके तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। शनिवार सुबह डायलाब तालाब पर आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह यादव, एडीएम राजीव द्विवेदी, एसडीएम सोनी कुमारी और एएसपी नरपत सिंह सहित कई अधिकारियों ने तालाब परिसर में सफाई की। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के संकल्प के साथ स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। ये रहे मौजूद ​अभियान की शुरुआत के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हकरू भाई मईडा, महावीर बोहरा, युगल उपाध्याय, श्यामा राणा और सज्जन सिंह राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्काउट और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों के साथ नगर परिषद के कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस सप्ताह के दौरान अपने आसपास के परिवेश को साफ रखकर शहर को सुंदर बनाने में सहयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!