बाड़मेर मैन मार्केट की चार दुकानों में लगी आग:लाखों का सामान राख; दमकल नहीं होने से बुझाने में आई परेशानी

बाड़मेर मैन मार्केट की चार दुकानों में लगी आग:लाखों का सामान राख; दमकल नहीं होने से बुझाने में आई परेशानी




बाड़मेर जिले के सेड़वा कस्बे के मुख्य बाजार में बुधवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए एक के बाद एक करीब चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और ऊंचे धुएं के गुब्बारे उठते देख आसपास के इलाके से सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। घटना मुख्य बाजार के बाखासर मार्ग पर जंभेश्वर मंदिर के पास की है। सूचना मिलते ही सेड़वा पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने व्यापारियों और ग्रामीणों की मदद से पानी और मिट्टी का उपयोग करते हुए आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। स्थानीय स्तर पर दमकल की सुविधा नहीं होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बाल्टियों, टैंकरों और अन्य साधनों से पानी डालकर आग को फैलने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने सामान को बचाने में जुट गए। आग की सूचना मिलते ही बाड़मेर जिला मुख्यालय से नागरिक सुरक्षा की टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी सेड़वा के लिए रवाना कर दी गईं। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाने के बाद प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!