बिलासपुर में पुलिसकर्मियों ने खेली होली…VIDEO:72 घंटे की ड्यूटी के बाद जवानों ने परिवार संग मनाया जश्न, फिल्मी गानों पर जमकर थिरके

बिलासपुर में पुलिसकर्मियों ने खेली होली…VIDEO:72 घंटे की ड्यूटी के बाद जवानों ने परिवार संग मनाया जश्न, फिल्मी गानों पर जमकर थिरके




छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस जवानों ने परिवार के साथ जमकर होली खेली। लगातार 72 घंटे की ड्यूटी के बाद जवान होलियाना रंग में नजर आए। सिविल लाइन थाने में रंग-गुलाल उड़ाया गया। पूरा परिसर होली के रंग में सराबोर दिखा। होली के मौके पर जवानों ने जमकर डांस किया। ‘बिजली खड़ी यहां’ और ‘माय नेम इज़ लखन’ जैसे गीतों पर पुलिसकर्मी झूमते नजर आए। रंग-अबीर के साथ खुशी का माहौल बना रहा। 3 दिन सड़कों पर मुस्तैद रही पुलिस होली से पहले जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। सोमवार शाम से बुधवार रात तक पुलिस अफसर और जवान सड़कों पर तैनात रहे। हर जगह निगरानी रखी गई, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। इसी सतर्कता के चलते शहर समेत जिले में होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। महिला थाने में भी दिखी होली की मस्ती महिला थाने में भी होली की खास रौनक रही। महिला पुलिसकर्मी रंग-गुलाल के बीच मस्ती में झूमती नजर आईं। त्योहार का उत्साह पूरे थाने परिसर में दिखाई दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!