बीसीसीएल एरिया-10 में मारपीट मामला:JMM नेता ने एलबी सिंह पर लगाए आरोप, कहा- मारपीट की घटना इन्हीं के गुर्गों द्वारा की गई
झरिया स्थित बीसीसीएल एरिया संख्या-10 की एंटी एसटी विभागीय परियोजना में अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर कोयला व्यवसायी एवं झामुमो जिला व्यवसाई प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरीश सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को उन्होंने एलबी सिंह और उनके भाई कुंभनाथ सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। हरीश सिंह ने आरोप लगाया कि एलबी सिंह और कुंभनाथ सिंह क्षेत्र में लगातार रंगदारी बढ़ा रहे हैं। उनके अनुसार, बीसीसीएल के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना इन्हीं के गुर्गों द्वारा की गई है। पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया कि बीसीसीएल केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत संस्था है, फिर भी ऐसी घटनाओं पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई। हरीश सिंह ने बताया कि पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन हर बार मामलों को दबा दिया जाता है। एलबी सिंह ने कहा कि नियमों के अनुसार, किसी अधिकारी या कर्मचारी से मारपीट या दुर्व्यवहार होने पर संबंधित ठेकेदार या कंपनी को काम से हटाया जाना चाहिए, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने संबंधित कंपनी को तत्काल ब्लैकलिस्ट करने की मांग की। हरीश सिंह ने यह भी सवाल उठाया कि लाठी-डंडों से पीटे गए मजदूरों की क्या गलती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे के लालच में कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो रंगदारी और हिंसा का दायरा और बढ़ सकता है।
Source link

