बुजुर्ग महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत:कंडे के ढेर से कंडे निकालते समय हुई घटना, पुलिस ने शव सौंपा

बुजुर्ग महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत:कंडे के ढेर से कंडे निकालते समय हुई घटना, पुलिस ने शव सौंपा




बालाघाट जिले के खैरलांजी थाना अंतर्गत फुटारा गांव में एक बुजुर्ग महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। 68 वर्षीय केशरबाई राहंगडाले को कंडे के ढेर में छिपे एक जहरीले सांप ने डस लिया था। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना शनिवार को हुई, जब केशरबाई अपने घर की बाड़ी में रखे कंडे के ढेर से कंडे निकाल रही थीं। इसी दौरान छिपे हुए सांप ने उनके हाथ में डस लिया। परिजनों ने उन्हें तुरंत समीपस्थ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरमाली पहुंचाया। डोंगरमाली में प्राथमिक उपचार के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। रविवार को अस्पताल चौकी पुलिस ने महिला का शव बरामद किया और परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा कार्यवाही की। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। अस्पताल चौकी के प्रधान आरक्षक सूर्यकांत मरकाम ने बताया कि खैरलांजी पुलिस मामले की अग्रिम जांच करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!