बोकारो थर्मल में व्यवसायी का फंदे से लटका मिला शव:घटना के वक्त पत्नी गई हुई थी मायके, शोक में स्टेशन मार्केट बंद; आत्महत्या की आशंका
बोकारो थर्मल (बेरमो) थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी की गुरुवार शाम अपने घर में फांसी के फंदे लटकी लाश मिली। मृतक की पहचान रेलवे स्टेशन कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी अंचू पाल के रूप में की गई। लोग आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अंचू पाल की बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन मार्केट में “लोकनाथ ड्रेसेस” नामक रेडीमेड कपड़ों की दुकान थी। अंचू पाल पत्नी और आठ वर्षीय पुत्री के साथ रहते थे कुछ देर बाद परिजनों को इसकी जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें बेहोशी की हालत में डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंचू पाल अपनी पत्नी और आठ वर्षीय पुत्री के साथ रहते थे। घटना के समय अंचू पाल घर में अकेले थे, उनकी पत्नी रेलवे स्टेशन के समीप बंगाली टोला स्थित अपने मायके गई हुई थीं। घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। 16 जनवरी को संपूर्ण स्टेशन मार्केट बंद रखने का निर्णय इस घटना के बाद बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन मार्केट के दुकानदारों ने शोक व्यक्त किया है। मृतक के सम्मान में और संवेदना प्रकट करने के लिए स्टेशन मार्केट के दुकानदारों ने 16 जनवरी को संपूर्ण स्टेशन मार्केट बंद रखने का निर्णय लिया है। स्थानीय लोगों और व्यवसायी साथियों ने अंचू पाल को एक मिलनसार और मेहनती व्यवसायी बताया है।
Source link

