ब्यावर में ईद-उल-फितर पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई:रोजेदारों ने नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी, बाजारों में रौनक

ब्यावर में ईद-उल-फितर पारंपरिक उल्लास के साथ मनाई गई:रोजेदारों ने नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी, बाजारों में रौनक




ब्यावर में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पारंपरिक उल्लास और सादगी के साथ मनाया गया। रमजान माह के समापन और शुक्रवार को चांद दिखने के बाद यह पर्व मनाया गया। चांगचित्तार रोड स्थित बड़ी ईदगाह में मुख्य नमाज अदा की गई, जिसमें ब्यावर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सैय्यद इरफान मोहम्मद के सानिध्य में हजारों मुस्लिम समाजजन शामिल हुए।
नमाज के दौरान रोजेदारों ने पूरे माह की इबादत के लिए अल्लाह का शुक्र अदा किया। उन्होंने देश में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। शहर की अन्य ईदगाहों और मस्जिदों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इससे पहले, रमजान माह के अंतिम शुक्रवार को जुम्मातुल विदा की नमाज अदा की गई थी। शहर की सभी मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। जुम्मा होने के कारण इस दिन का महत्व बढ़ गया, और अकीदतमंदों ने रमजान को विदाई दी।
ईद से एक दिन पहले शुक्रवार को शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। कपड़ों, जूतों, मिठाइयों और विशेष रूप से सेवइयों की दुकानों पर देर रात तक भीड़ लगी रही। कई मुस्लिम व्यापारियों ने शुक्रवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर परिवार के साथ खरीदारी की। घरों में महिलाओं ने ईद के विशेष पकवानों की तैयारियां पूरी कर ली थीं। शनिवार को नमाज के बाद चांगचित्तार रोड पर भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर सभी ने देश में शांति, सद्भाव और भाईचारे की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!