भागलपुर में एसएसपी का देर रात औचक निरीक्षण:पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश; बोले- आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना हमारी प्राथमिकता है

भागलपुर में एसएसपी का देर रात औचक निरीक्षण:पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश; बोले- आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना हमारी प्राथमिकता है




भागलपुर में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने शुक्रवार देर रात औचक निरीक्षण किया। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में डायल-112 की गश्ती गाड़ियों और संबंधित थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान तिलकामांझी, जोग्सर, ततारपुर कोतवाली, मुजाहिदपुर, बरगंज बाईपास और जीरो माइल थाना सहित कई संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सड़क पर तैनात डायल 112 की टीमों से उनकी उपस्थिति, रिस्पॉन्स टाइम, वायरलेस संचार और रात्रि गश्ती की स्थिति के बारे में जानकारी ली। थानों में संत्री पोस्ट, रजिस्टर, हथियारों की स्थिति और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी भी परखी गई पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश अधिकांश थाना क्षेत्रों में डायल 112 की गाड़ियां और गश्ती दल सतर्क और सक्रिय पाए गए। पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात दिखे, जिससे रात्रि में अपराध नियंत्रण के प्रति पुलिस की गंभीरता स्पष्ट हुई। हालांकि, कुछ जगहों पर गश्ती की समय-सारणी में ढिलाई और संचार व्यवस्था में सुधार जैसी मामूली कमियां सामने आईं। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक सुधार करने और व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि रात्रि गश्ती का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और अपराधियों में पुलिस का भय पैदा करना है। डायल 112 और थाना पुलिस को हर हाल में सतर्क रहने, किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने और संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्ती जारी रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। औचक निरीक्षण से कार्यशैली में सुधार पुलिस प्रशासन का मानना है कि ऐसे औचक निरीक्षण से न केवल पुलिसकर्मियों की कार्यशैली में सुधार होता है, बल्कि जिले में अपराध नियंत्रण को भी मजबूती मिलती है। यह जनता को संदेश देता है कि पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर समय अलर्ट और प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!