भागलपुर में बी फार्मा के स्टूडेंट ने किया सुसाइड:15 दिन पहले गर्लफ्रेंड से हुई थी कहासुनी, कमरे में फंदे से लटक कर दी जान

भागलपुर में बी फार्मा के स्टूडेंट ने किया सुसाइड:15 दिन पहले गर्लफ्रेंड से हुई थी कहासुनी, कमरे में फंदे से लटक कर दी जान




भागलपुर में बी फार्मा के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। अंकित कुमार (25) की कमरे में फंदे से लटकी लाश मिली है। हादसे के वक्त घर के सभी सदस्य गंगा स्नान करने गए थे। सभी लौटे तो अंकित को नाश्ते के लिए बुलाने उसके कमरे में गए। अंकित की लाश पंखे से लटकी थी। परिजन तुरंत उसे मायागंज अस्पताल ले गए, पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामा राकेश कुमार कहते हैं कि अंकित का किसी लड़की से अफेयर था। किसी बात लेकर दोनों में विवाद हो गया था। जिसके बाद अंकित उदास रहता था। 15 दिन पहले जब उससे पूछा तो उसने अपने अफेयर की बात बताई थी। जिसके बाद हमने उसे समझाया था। हमारी बात समझने के बाद वो नॉर्मल हो गया था। घटना बरारी थाना क्षेत्र के फेरी रोड की है। ट्रेनिंग के लिए गया था भोपाल मामा राकेश कुमार कहते हैं कि अंकित मुंगेर के लखनपुर स्थित बी. चपनी चौधरी कॉलेज से बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। हाल में ही कॉलेज की ओर से ट्रेनिंग के लिए भोपाल गया था। वहां से लौटने के बाद पटना में एक रिश्तेदार के यहां रुका था। मंगलवार को अंकित भागलपुर पहुंचा था। रविवार की सुबह तक वो सबसे बातें कर रहा था। वो नॉर्मल था। बाद में उसके मन में क्या आया पता नहीं।
पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजन ने मौत की पीछे की वजह बताई है, पर फिर भी पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। मोबाइल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं थानेदार बिट्टू कमल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या का लग रहा है। मृतक के मोबाइल और अन्य कॉल रिकॉर्ड्स को खंगाला जा रहा है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना से पहले उसकी किससे और क्या बात हुई थी। पुलिस युवती के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!