भागलपुर विधायक ने लाजपत पार्क का किया निरीक्षण:खराब व्यवस्था पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को जल्द से जल्द सुधार के निर्देश

भागलपुर विधायक ने लाजपत पार्क का किया निरीक्षण:खराब व्यवस्था पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को जल्द से जल्द सुधार के निर्देश




भागलपुर में नगर बीजेपी विधायक रोहित पांडेय ने रविवार को लाजपत पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्क में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। कमियां मिलने पर नाराजगी जताई। जल्द से जल्द आम जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पता चला कि पार्क में महिलाओं के लिए शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। साथ ही, पीने के पानी की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष परेशानी हो रही है। बच्चों के खेलने के लिए झूले और अन्य उपकरण मेंटेनेंस के अभाव में जर्जर हो चुके हैं। एक्सरसाइज के लिए लगाए गए उपकरण भी कई स्थानों पर खराब पाए गए। शौचालय, पीने के लिए पानी की व्यवस्था की जाएगी विधायक रोहित पांडेय ने कहा कि लाजपत पार्क शहर के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है, जहां बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन सुबह-शाम टहलने और व्यायाम करने आते हैं। इसके बावजूद यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव चिंताजनक है। पार्क में महिलाओं की सुरक्षा, शौचालय, पीने के पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सीएसआर योजना के तहत होगा सौंदर्यीकरण निरीक्षण के दौरान पार्क में मौजूद महिलाओं और स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं सामने रखीं। लोगों का कहना है कि जब से पार्क की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी गई है, तब से यहां की व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। बीजेपी विधायक ने सीएसआर योजना के तहत पार्क के सौंदर्यीकरण की बात भी कही, ताकि लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके। संबंधित विभाग से बात कर समस्याओं के समाधान की दिशा में शीघ्र कदम उठाने का आश्वासन दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!