भाजपा विधायक को ठेकेदार ने दी धमकी:अवैध पार्किंग वसूली की शिकायत पर पहुंचे थे, अभद्रता का आरोप लगाया

भाजपा विधायक को ठेकेदार ने दी धमकी:अवैध पार्किंग वसूली की शिकायत पर पहुंचे थे, अभद्रता का आरोप लगाया




फिरोजाबाद के टूंडला स्थित सुभाष चौराहा पर अवैध पार्किंग वसूली की शिकायत की जांच करने पहुंचे भाजपा विधायक प्रेमपाल धनगर के साथ ठेकेदारों ने कथित तौर पर अभद्रता की और उन्हें धमकी दी। विधायक ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। विधायक धनगर को ऑटो चालकों से पार्किंग के नाम पर हो रही वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार को वे सुभाष चौराहा पहुंचे और रसीद काट रहे एक युवक से पूछताछ करने लगे। इसी दौरान ठेकेदार अपने भाई के साथ वहां आ गया और विधायक का विरोध करने लगा।
ठेकेदारों ने विधायक के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि उन्हें चुनाव में वोट मांगने गांव न आने की धमकी भी दी। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। मामला बढ़ता देख चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग किया। विधायक ने बताया कि वे ऑटो चालकों की समस्याएं सुनने गए थे, जहां ठेकेदार ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने जिलाधिकारी को इस घटना से अवगत करा दिया है। इस बीच, बनकट जाने वाले ऑटो चालक पार्किंग के नाम पर प्रति ऑटो 25 रुपये की वसूली के विरोध में पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह के सरस्वती नगर स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने शिकायत की कि फ्लाईओवर के नीचे ऑटो खड़ा करने पर भी उनसे जबरन वसूली की जा रही है। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष का कहना है कि अधिशासी अधिकारी (ईओ) नगर पालिका के अधिकारी हैं और वही इस मामले में कुछ कर सकते हैं। वहीं, भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने भी इस पार्किंग के विरोध में रविवार को नगला सिकंदर में बैठक की थी। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को 16 फरवरी तक का समय दिया है और पार्किंग बंद न होने पर कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!