भिलाई की बंद गणपति इंडस्ट्री में लगी आग:ऑयल ड्रमों में भड़की लपटें, चिंगारी से लगी आग, दमकल ने काबू पाया, कोई जनहानि नहीं

भिलाई की बंद गणपति इंडस्ट्री में लगी आग:ऑयल ड्रमों में भड़की लपटें, चिंगारी से लगी आग, दमकल ने काबू पाया, कोई जनहानि नहीं




दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र स्थित औद्योगिक क्षेत्र की गणपति इंडस्ट्री में गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे आग लग गई। बंद फैक्ट्री के भीतर रखे ऑयल के ड्रमों और वेस्ट मटेरियल में आग भड़कने से आसपास के क्षेत्र में हलचल मच गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री परिसर में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी ऑयल ड्रमों और ज्वलनशील वेस्ट मटेरियल तक पहुंच गई, जिससे आग तेजी से फैलने लगी। फैक्ट्री के अंदर से धुआं और लपटें उठती देख तत्काल अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन दल तुरंत हरकत में आया। अग्निशमन कार्यालय से एक दमकल वाहन को मौके पर रवाना किया गया। 6 सदस्यीय टीम ने बिना देरी किए आग पर पानी की बौछार शुरू की और आग को फैक्ट्री के भीतर ही फैलने से रोक दिया। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि समय पर मिली सूचना और टीम की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि आग ऑयल ड्रमों से बाहर फैलती तो बड़ा विस्फोट और व्यापक नुकसान हो सकता था। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!