भिवानी हनीट्रैप केस, 5 महीने पहले महिलाओं ने गैंग बनाया:मकान पर बुलाकर बुजुर्ग को फंसाया, ₹4 लाख लिए; आरोपियों की थाने में हुई थी दोस्ती

भिवानी हनीट्रैप केस, 5 महीने पहले महिलाओं ने गैंग बनाया:मकान पर बुलाकर बुजुर्ग को फंसाया, ₹4 लाख लिए; आरोपियों की थाने में हुई थी दोस्ती




हरियाणा के भिवानी में एक बुजुर्ग को हनी ट्रैप में फंसाकर उससे 4 लाख रुपए लेने के केस में कई खुलासे हुए हैं। मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी दोनों महिलाओं ने 5 महीने पहले ही गैंग बनाया था। इससे भी दिलचस्प बात ये है कि दोनों की मुलाकात पुलिस थाने में ही हुई थी। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ के अनुसार, महम की रहने वाली महिला उस दौरान भिवानी के सदर थाना में किसी केस के सिलसिले में आई हुई थी। इसी दौरान वो भिवानी निवासी महिला से मिली। जिसके बाद दोनों में संपर्क और बातचीत बढ़ी। जिसके बाद उन्होंने बुजुर्ग को फंसाने की प्लानिंग की। इसके बाद बुजुर्ग को रेप केस में फंसाकर 20 लाख रुपए की डिमांड की। जब 20 लाख रुपए नहीं दिए तो 5 लाख रुपए पर सहमित बनी। हालांकि, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं और उनके दो साथियों (एक एडवोकेट) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार भिवानी की रहने वाली महिला इसकी सरगना है। जानिए पुलिस को पूछताछ में क्या पता चला… अब आरोपियों के बारे में जानिए… एक 10वीं पास तो दूसरी अनपढ़
पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महम की महिला की शादी करीब 5 साल पहले हिसार में एक व्यक्ति के साथ हुई थी। जिसकी शादी के करीब एक साल बाद ही उनकी अनबन हो गई। वहीं करीब 4 साल से वह महिला महम में ही किराए पर रहती थी। जो पुलिस के समक्ष खुद को दसवीं तक पढ़ी-लिखी बताती है। इधर, भिवानी की रहने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी हैं। वहीं उसने खुद को पुलिस के समक्ष पूछताछ में अनपढ़ बताया है। वहीं पुलिस के अनुसार वकील भी इन महिलाओं को हनी ट्रेप में की इस वारदात में मदद कर रहा था। वहीं उसके ईशारे पर महिलाएं कदम उठा रही थी। पुलिस ने ऐसे पकड़ा पहले 20 लाख रुपए मांगे थे
डीएसपी मुख्यालय महेश कुमार ने बताया कि आरोपियों द्वारा हनी ट्रैप में फंसा कर 5 लाख रुपए मांगे गए थे। शिकायतकर्ता किराए पर कमरा लेने के लिए गया था। इसी दौरान आरोपियों ने इसे अपने जाल में फंसा लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस टीम ने 1 लाख रुपए नकद, 6 मोबाइल फोन व 2 मोटरसाइकिल व 4 लाख रुपए का चेक भी बरामद किया हैं। महिला ने समझौते के लिए पहले 20 लाख रुपए की डिमांड की थी, लेकिन बाद में 5 लाख में तय हुई। 4 लाख का चेक व 1 लाख कैस देने की बात हुई
वहीं बुजुर्ग के बेटे ने महिला को 4 लाख रुपए का चेक दिया तथा 1 लाख नगद देने की बात कही थी। वहीं, 21 मार्च को पुलिस इनके पीछे लग गई थी। आरोपियों द्वारा पैसे लेने के लिए बार-बार स्थान बदला जा रहा था। पुलिस की जांच टीम ने इसके बाद सभी को लोकेशन पता कर पकड़ लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!