मंडी में पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य सरकार को चेतावनी:वित्तीय भत्ते नहीं मिले तो प्रदेश में होगा आंदोलन, बोले- आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए

मंडी में पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन की राज्य सरकार को चेतावनी:वित्तीय भत्ते नहीं मिले तो प्रदेश में होगा आंदोलन, बोले- आश्वासन नहीं, समाधान चाहिए




पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन जिला मंडी ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि यदि पेंशनरों के वित्तीय भत्ते तत्काल जारी नहीं किए गए तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि पेंशनर पूरी तरह एकजुट हैं और अपने अधिकारों को प्राप्त करके ही रहेंगे। एसोसिएशन के जिला प्रधान हरीश शर्मा ने मंडी में आयोजित एक बैठक के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री ने 17 दिसंबर को बिलासपुर में जो आश्वासन दिया था, वह अभी तक पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेंशनरों को बार-बार झूठे आश्वासन देकर गुमराह किया जा रहा है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी शर्मा ने जोर देकर कहा कि पेंशनरों के वित्तीय भत्ते कोई खैरात नहीं, बल्कि उनका हक हैं, और सरकार को इन्हें तुरंत जारी करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अब भी देरी की, तो पेंशनर सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। पेंशनरों की लंबित मांगों पर चर्चा बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। एसोसिएशन ने कहा कि आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन तेज किए जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। आश्वासन नहीं, समाधान की मांग मौजूद सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि उन्हें अब केवल “आश्वासन नहीं, समाधान” चाहिए। पेंशनरों ने सरकार को अंतिम अवसर देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उचित निर्णय नहीं लिए गए, तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!