मक्के की रखवाली कर रहे युवक को लगी गोली:सुअर का शिकार करने आए शिकारियों का निशाना चूकने से हुआ हादसा, उदयपुर रेफर

मक्के की रखवाली कर रहे युवक को लगी गोली:सुअर का शिकार करने आए शिकारियों का निशाना चूकने से हुआ हादसा, उदयपुर रेफर




पनावला गांव में दोपहर करीब 12 बजे एक युवक को खेत में रखवाली करते समय गोली लग गई। युवक खेत में मक्का की फसल की रखवाली के लिए बैठा हुआ था। तभी कुछ शिकारी सुअर के शिकार के लिए आए। सुअर पर गोली चलाते समय निशाना चुक गया और गोली युवक के सिर में जा लगी। गंभीर रूप से घायल पप्पू गुर्जर(16) को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है। मामला प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र का है। सुहागपुर थाना अधिकारी मनीष कुमार वैष्णव ने बताया – दोपहर 1:00 बजे पनावला गांव में गोली लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे पता चला कुछ शिकारी शिकार की तलाश में आए हुए थे और सूअर का शिकार कर रहे थे। शिकारियों ने सुअर पर गोली चलाई। इसी दौरान पाना उर्फ पप्पू गुर्जर पिता मदनलाल गुर्जर, जो अपने खेत में रखवाली कर रहा था गोली उसके सिर में लग गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं। घटना के तुरंत बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया। युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात शिकारी की तलाश में जुटी है और अवैध शिकार व लापरवाही से फायरिंग के एंगल से जांच कर रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में अवैध शिकार पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!