मधुबनी सदर अस्पताल का निरीक्षण:महिला एवं प्रसव संबंधी सुविधाओं का लिया जायजा, दवाइयों की उपलब्धता और स्वच्छता के निर्देश

मधुबनी सदर अस्पताल का निरीक्षण:महिला एवं प्रसव संबंधी सुविधाओं का लिया जायजा, दवाइयों की उपलब्धता और स्वच्छता के निर्देश




राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने बुधवार को मधुबनी सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, विशेषकर महिला एवं प्रसव संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम को मॉडल अस्पताल और प्रसव कक्ष सहित अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। टीम ने मॉडल अस्पताल, प्रसव कक्ष, प्रसूति वार्ड, मातृ एवं शिशु कक्ष सहित कई महत्वपूर्ण विभागों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, टीम ने मॉडल अस्पताल और प्रसव कक्ष में लगाई गई सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) सामग्री का अवलोकन किया। सदस्यों ने दवाओं के रखरखाव, प्रदर्शन और मरीजों को दी जा रही दवाइयों की उपलब्धता की भी जांच की। टीम ने पाया कि अस्पताल में आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ती। मरीजों से खानपान व्यवस्था और सेवा व्यवहार पर फीडबैक लिया गया। टीम ने मरीजों से यह भी पूछा कि क्या अस्पताल में किसी प्रकार का अनधिकृत लेनदेन या पैसे की मांग की जाती है। मरीजों ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की। प्रसव कक्ष से लेकर भंडार कक्ष तक की सभी व्यवस्थाएं टीम को संतोषजनक मिलीं। राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रतिनिधि ममता कुमारी ने मरीजों से व्यक्तिगत रूप से बात की। उन्होंने बताया कि अस्पताल में महिला स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं की स्थिति अच्छी है। प्रसव कक्ष में नवजात शिशु देखभाल, स्तनपान और मातृ स्वास्थ्य पर दी जा रही जानकारी को टीम ने सराहना की। इस अवसर पर ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. कुणाल कौशल ने जानकारी दी कि अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। टीम ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, पेयजल, प्रतीक्षालय और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की, जिन्हें संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के अंत में टीम ने कहा कि मधुबनी सदर अस्पताल अपने सुव्यवस्थित प्रबंधन और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के कारण राज्य के अन्य अस्पतालों के लिए एक आदर्श उदाहरण बन सकता है। इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुणाल कौशल, अस्पताल प्रबंधक अब्दुल मजीद, पिरामल के महेंद्र सिंह सोलंकी, क्लर्क संतोष चौरसिया, जीविका के सुपरवाइजर रमाशंकर सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!