महम कॉलेज की महिला रग्बी टीम ने जीता कांस्य पदक:3 खिलाड़ियों का इंटर-यूनिवर्सिटी कैंप में चयन; विजेता हुए सम्मानित

महम कॉलेज की महिला रग्बी टीम ने जीता कांस्य पदक:3 खिलाड़ियों का इंटर-यूनिवर्सिटी कैंप में चयन; विजेता हुए सम्मानित




रोहतक जिले के महम के राजकीय कॉलेज की महिला रग्बी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। टीम की इस उपलब्धि से पूरे कॉलेज परिसर और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मैदान पर उत्कृष्ट खेल दिखाने वाली टीम की तीन होनहार खिलाड़ियों ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के इंटर-यूनिवर्सिटी कोचिंग कैंप के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली है। कॉलेज का नाम किया रोशन- प्राचार्य कॉलेज प्रवक्ता डॉ. सुखवीर सिंह ने बताया कि रग्बी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ियों में स्नातक अंतिम वर्ष की प्रिया व ममता तथा स्नातक प्रथम वर्ष की खुशबू शामिल हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यव्रत ने विजेता टीम को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की इन बेटियों ने अपनी मेहनत से कॉलेज का नाम रोशन किया है। अनुशासन ही सफलता की कुंजी उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है, और इन बेटियों ने अन्य छात्राओं के लिए एक मिसाल पेश की है। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अश्वनी सैनी, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपक, डॉ. शिल्पी बत्रा, डॉ. सुरेश, डॉ. अनिल और डॉ. ज्योति विशेष रूप से मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!