महापड़ाव समाप्त करने की फिर से तैयारी:राज्य सरकार का नया आश्वासन लेकर मंत्री के.के. बिश्नोई फिर आ रहे हैं बीकानेर

महापड़ाव समाप्त करने की फिर से तैयारी:राज्य सरकार का नया आश्वासन लेकर मंत्री के.के. बिश्नोई फिर आ रहे हैं बीकानेर




खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत चल रहे महापड़ाव को खत्म कराने के लिए राज्य सरकार के मंत्री के.के. बिश्नोई और जसवंत बिश्नोई एक बार फिर बीकानेर आ रहे हैं। रात करीब नौ बजे तक दोनों महापड़ाव स्थल पर पहुंच सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि वे अपने साथ एक पत्र भी लेकर आएंगे, जिसमें कानून बनने तक महापड़ाव स्थगित करने का आदेश होगा। हालांकि इस बार में अब तक कोई अधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। आंदोलन कमेटी के सदस्य रामगोपाल बिश्नोई ने बताया कि सरकार की ओर से नया प्रस्ताव देर रात तक आ सकता है। कमेटी इसी निर्णय पर अडिग है कि कानून बनने तक पूरे राजस्थान में खेजड़ी की कटाई पर रोक रहेगी। इसके बाद विधानसभा में कानून बनाया जाएगा। तब तक धरना जारी रह सकता है और क्रमिक अनशन व महापड़ाव समाप्त हो सकता है। ये तभी होगा, जब स्पष्ट आदेश आएंगे। प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले व खेल, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री के.के.बिश्नोई गुरुवार रात बीकानेर पहुंचेंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार बिश्नोई आज शाम साढ़े 04 बजे जयपुर से रवाना होकर रात 09 बजे बीकनेर पहुंचेंगे। वहीं राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई भी गुरुवार रात 9 बजे बीकानेर पहुंचेंगे। ये दोनों बीकानेर के बिश्नोई धर्मशाला आएंगे और यहां महापड़ाव में बैठे संतों और पर्यावरण प्रेमियों से वार्ता करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!