महिला की बॉडी से पांच किलोमीटर दूर मिला सिर:कुत्ते नोच रहे थे; दो किमी दूर खेत में मिले पैरों के पंजे

महिला की बॉडी से पांच किलोमीटर दूर मिला सिर:कुत्ते नोच रहे थे; दो किमी दूर खेत में मिले पैरों के पंजे




नागौर में 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में शरीर के कटे हुए हिस्से अलग-अलग जगहों से बरामद हुए है। सिर 5 किलोमीटर दूर और पैर के पंजे 2 किलोमीटर दूर खेत में मिले। कटे हुए सिर को कुत्ते नोच रहे थे। कानों में झुमके भी मिले है। ऐसे में पुलिस प्लानिंग मर्डर के एंगल से भी जांच कर रही है। बाजार जाने निकली, अगली सुबह कट्टे में मिला शव नागौर जिले के पादू कलां थाना क्षेत्र के पालड़ी गांव निवासी नाथी देवी (70) 15 मार्च को सुबह करीब 11 बजे बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। अगले दिन 16 मार्च को पचरंडा गांव के कांकड़ इलाके में एक चरवाहे को झाड़ियों में एक कट्टा पड़ा मिला। शक होने पर उसने कट्टे में देखा तो अंदर महिला का शव था। इसके बाद उसने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। सिर और पंजे काटकर फेंका, ज्वेलरी भी लूटी पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की गला काटकर हत्या की गई थी। शव से सिर और दोनों पैरों के पंजे गायब थे। साथ ही महिला के शरीर पर पहनी करीब 7 लाख रुपए की ज्वेलरी भी नहीं मिली। परिजनों के अनुसार महिला ने सोने की ठुसी (नेकलेस), कानों में झुमके, पैरों में चांदी के कड़ले, चांदी झड़ा, कंदोरा और सोने का बोर पहन रखा था, जो सभी गायब हैं। प्राथमिक तौर पर पुलिस ने इसे लूट के लिए की गई हत्या मान रही है। अलग-अलग जगह मिले अंग पुलिस ने महिला के गायब अंगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया। महिला का कटा हुआ सिर घटना स्थल से करीब 5 किलोमीटर दूर मिला। वहीं पैरों के पंजे करीब 2 किलोमीटर दूर एक प्याज के खेत में बरामद हुए। एक राहगीर ने कुत्तों को बॉडी के पार्ट ले जाते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि सिर को कुत्तों ने काफी नुकसान पहुंचाया है। झुमके मिलने से साजिश की आशंका मजबूत महिला के सिर के पास मिले बालों में कानों के झुमके भी बरामद हुए हैं। इस अहम सुराग के बाद पुलिस अब इस केस को केवल लूट नहीं मान रही, बल्कि साजिश के एंगल से भी गहराई से जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे बड़े अधिकारी, फोरेंसिक जांच जारी मामले की गंभीरता को देखते हुए अजमेर रेंज के आईजी राजेंद्र सिंह और नागौर एसपी रोशन मीणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही FSL और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया है, जो सबूत जुटाने में लगी हैं। परिजन और ग्रामीण धरने पर, जल्द खुलासे की मांग हत्या के बाद महिला के अंग बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठे हुए हैं। वे जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। नागौर एसपी रोशन मीणा ने बताया – महिला के सभी मिसिंग पार्ट्स बरामद कर लिए गए हैं। मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!