महिला बैंककर्मी बोली- ठाकुर हूं, ऐसी-तैसी कर दूंगी:VIDEO पर बोलीं- बैंक आकर एक स्टाफ के पति ने अभद्रता की, अपने बयान पर कायम हूं, ठाकुर हूं… गर्व है

महिला बैंककर्मी बोली- ठाकुर हूं, ऐसी-तैसी कर दूंगी:VIDEO पर बोलीं- बैंक आकर एक स्टाफ के पति ने अभद्रता की, अपने बयान पर कायम हूं, ठाकुर हूं… गर्व है




कानपुर में HDFC बैंक में तैनात महिला कर्मचारी आस्था सिंह की बैंक में अभद्रता का वीडियो सामने आया। इसमें दिख रहा कि महिला कर्मचारी खुलेआम गालियां दे रही है। कहती है- ठाकुर हूं मैं…ऐसी की तैसी कर दूंगी। गुस्से में लैपटॉप उठाकर ग्राहक को मारने का प्रयास किया। वीडियो पनकी सेक्टर-2 स्थित HDFC बैंक शाखा का है। वीडियो में दिखने वाली महिला कर्मी का नाम आस्था सिंह है। वीडियो सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के व्यवहार पर लोगों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद आस्था सिंह ने अपनी सफाई दी है। कहा- बैंक की एक महिला स्टाफ के पति ने आकर अभद्रता की थी। तभी गुस्सा आया। रही बात ठाकुर बोलने की, तो मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं। ठाकुर हूं, मुझे गर्व है। महिला स्टाफ के पति से विवाद हुआ था
वीडियो जारी कर आस्था ने कहा- यह वीडियो 6 जनवरी का है। इसे गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है। वीडियो किसी कस्टमर से जुड़ा नहीं है और न ही मैंने किसी ग्राहक के साथ अभद्रता की है। यह विवाद बैंक में ही कार्यरत एक महिला कर्मचारी के पति से हुआ था। आस्था बोलीं- महिला कर्मचारी के पति ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया
आस्था ने कहा- महिला कर्मचारी ने इस्तीफा देकर उसी दिन रिलीविंग की मांग की थी। इस दौरान उसकी ननद सुबह से ब्रांच में मौजूद थी, जिससे हल्की बहस हुई। बाद में महिला कर्मचारी ने यह बात अपने पति को बताई, जो वर्किंग आवर खत्म होने के बाद बैंक में आया और मेरे साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मैं अपने बयान पर कायम हूं, ठाकुर हूं… गर्व है
आस्था ने कहा- महिला कर्मचारी के पति ने मेरी डेस्क पर आकर जाति पूछी और धमकी भरे शब्द कहे। मैं मान रही हूं कि मेरे कुछ शब्द गलत हो सकते हैं और सार्वजनिक सेवा में शब्दों का चयन सोच-समझकर होना चाहिए, लेकिन धमकी और अपमानजनक भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वीडियो को जातिवाद का मुद्दा बनाकर गलत तरीके से पेश किया गया है। मैं अपने बयान पर कायम हूं। मैं ठाकुर हूं, मुझे इस बात का गर्व है…जय श्रीराम। ——————————- ये खबर भी पढ़िए- लेम्बोर्गिनी से 6 को उड़ाया, कारोबारी के बेटे पर FIR: कानपुर पुलिस की 5 बड़ी चूक, लापरवाही पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार से 6 लोगों को कुचलने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। दरअसल, पुलिस ने रविवार रात कार के नंबर के आधार पर अज्ञात ड्राइवर पर FIR दर्ज की थी। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा, तो पुलिस बैकफुट पर आ गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल को आगे आना पड़ा। कमिश्नर ने कहा- जांच में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम का नाम सामने आया है। शिवम मिश्रा का नाम FIR में जोड़ा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!