मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा में आधार कार्ड पर पैग, नॉनवेज:VEDIO:वायरल वीडियो में लुधियाना ढेरी गांव के हैं तीर्थ यात्री, सरपंच बोला कानूनी कार्रवाई करेंगे
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा में आधार कार्ड पर मिलने वाली फेसिलिटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। श्री दरबार साहिब की यात्रा पर गए यात्रियों होटल के कमरे में एक वीडियो बनया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वायरल वीडियो में तीर्थ यात्री आधार कार्ड पर पैग, नॉनवेज मिलने की बात कर रहे हैं। यही नहीं तीर्थयात्री वीडियो में रात को भंगड़े डालने की बात भी कर रहे हैं। इसी दौरान तीर्थ यात्री मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और गांव के सरपंच जसप्रीत सिंह पंधेर जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे हैं। वायरल वीडियो में जो यात्री हैं वो लुधियाना जिले के साहनेवाल हलके के गांव ढेरी के हैं। गांव के सरपंच ने माना कि ये सभी यात्री उनके गांव के ही हैं और उन्होंने ही करीब एक महीना पहले उन्हें तीर्थ यात्रा के लिए श्री अमृतसर साहिब भेजा था। सरपंच अब वीडियो बनाने वाले तीर्थ यात्रियों पर कानूनी कार्रवाई की बात कर रहे हैं। उनका तर्क है कि इस तरह का वीडियो बनाकर सरकार की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। वायरल वीडियो में क्या कह रहे हैं तीर्थ यात्री, जानिए.. सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे तीर्थ यात्री वीडियो वायरल होने के साथ ही मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा को लेकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा लोग तीर्थ यात्रियों व आयोजकों को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि तीर्थ यात्रा में अगर ऐसा हो रहा है तो बेहद शर्मनाक है। फरवरी में गया था यह जत्था ढेरी गांव के जिन तीर्थ यात्रियों का यह वीडियो वायरल हो रहा है वो फरवरी में तीर्थ यात्रा पर गए थे। सरपंच का कहना है कि यह जत्था करीब डेढ़ महीने पहले यात्रा पर गया था। यह वीडियो अमृतसर के होटल में बनाया गया है। वीडियो में दिखने वाले यात्रियों पर करेंगे कार्रवाई सरपंच जसप्रीत सिंह का कहना है कि यात्रा करीब डेढ़ महीने की है लेकिन यह वीडियो अब सामने आया है। सरपंच जसप्रीत सिंह पंधेर पहले वीडियो को एडिट किया हुआ बता रहे थे। लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि ये लोग हमारे गांव के ही हैं और उन्होंने ही उन्हें यात्रा पर भेजा था। उनका कहना है कि यह सब कुछ सरकार की छवि को खराब करने के लिए किया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
Source link

