मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव: 20 पदों पर 40 उम्मीदवार:अंतिम सूची जारी, 17 फरवरी को होगा मतदान

मेरठ बार एसोसिएशन चुनाव: 20 पदों पर 40 उम्मीदवार:अंतिम सूची जारी, 17 फरवरी को होगा मतदान




मेरठ बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 सत्र के वार्षिक कार्यकारिणी चुनावों के लिए बुधवार को अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इन चुनावों में 20 पदों के लिए कुल 40 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान 17 फरवरी 2026 को होगा। अध्यक्ष पद के लिए अनुज कुमार शर्मा और विजय त्यागी मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नरेश कुमार और पंकज जैन अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए क्षितिज भारद्वाज, मीरा सिंह, संजय यादव और विनोद कुमार (गौतम) उम्मीदवार हैं। महामंत्री पद पर परवेज आलम और सचिन कुमार नरेश के बीच मुकाबला है, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए शिवम (गुप्ता) और विकास रावत दावेदार हैं। संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर ध्रुव झा और रविश भारद्वाज, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर चेतना गोस्वामी और चै. उमेश पुनिया, तथा संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर अरुण कुमार अग्रवाल और संजीव कुमार चुनाव लड़ रहे हैं।
वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए अमरेश चौधरी, बबलू कुमार, भूपेंद्र कुमार, मो. साहिबे आलम, नीरज कुमार कटारिया, सतपाल सिंह, शैलेंद्र दीक्षित, टेकचंद चौहान, वीरेंद्र मोहन शर्मा, योगिता सिंह, मनोज गुप्ता और पूजा रस्तोगी शामिल हैं। कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए दीपांशु कौशिक, गजाला अंसारी, मो. आसिफ, मो. लारेब, नितिन सिंह, परमेश्वर शर्मा, पार्थ भारद्वाज, रजत सिंह (बालियान), सचिन कुमार राणा, शाहजादा, मोहम्मद जुफर, सुंदर लाल और उदित गर्ग अंतिम सूची में हैं। चुनाव अधिकारी रउफुलहसन अंसारी, जगदीश गिरी, नेपाल सिंह सोम, अशोक पंडित, सतेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह सिरोही, मनोज गुप्ता, मनुज कुमार बुटार और सहदेव सिंह सोम ने बताया कि बुधवार को वरिष्ठ कार्यकारिणी के दो उम्मीदवारों मनोज गुप्ता और पूजा रस्तोगी ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इसके बाद चुनाव अधिकारी मंडल ने शाम 4:50 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित की। गुरुवार को चुनाव अधिकारी मंडल द्वारा आचार संहिता और मत पत्रों का प्रारूप जारी किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!