मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 मैकेनिक की मौत:NH-43 पर पिकअप ने कुचला, 1 की हालत गंभीर, हादसे के बाद भागा ड्राइवर

मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 मैकेनिक की मौत:NH-43 पर पिकअप ने कुचला, 1 की हालत गंभीर, हादसे के बाद भागा ड्राइवर




जशपुर जिले के गम्हरिया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर गुरुवार सुबह हिट एंड रन की घटना में दो वाहन मिस्त्रियों की मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले दोनों मिस्त्रियों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, गम्हरिया निवासी अब्दुल लकड़ा मिस्त्री और हिरा राम मिस्त्री गुरुवार सुबह टहलने निकले थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। NH-43 पर तेज गति से आ रही एक पिकअप ने तीनों को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अब्दुल लकड़ा मिस्त्री और हिरा राम मिस्त्री ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक थे वाहन मिस्त्री दोनों मृतक पेशे से वाहन मिस्त्री थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन अत्यधिक तेज रफ्तार में था। आरोपी की तलाश जारी सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित मार्गों पर जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!