मोगा पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी:इमरजेंसी हेल्पलाइन-साइबर अपराधों को लेकर भी लोगों का जागरूक किया

मोगा पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी:इमरजेंसी हेल्पलाइन-साइबर अपराधों को लेकर भी लोगों का जागरूक किया




मोगा के फोकल प्वाइंट स्थित मार्शल इंडस्ट्रीज में कर्मचारियों को ट्रैफिक नियमों, नशे से बचाव और साइबर अपराधों से संबंधित धोखाधड़ी के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान SSP अजय गांधी के निर्देशों तथा DSP सिटी गुरप्रीत सिंह और DSP ट्रैफिक के नेतृत्व में चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान ASI केवल सिंह, मोगा ट्रैफिक एजुकेशन सेल इंचार्ज ने यातायात संकेतों और नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, तेज गति से वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने, नशे में गाड़ी न चलाने और वाहन के सभी कागजात पूरे रखने की सलाह दी। साथ ही, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 के बारे में भी बताया गया। हेल्पलाइन पर सूचना की सलाह दी नशे से दूर रहने के महत्व पर जोर देते हुए, नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई। कर्मचारियों से अपील की गई कि वे नशा तस्करों के बारे में किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9779100200 पर सूचित करें। इसके अलावा, साइबर क्राइम के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी से बचने के तरीकों और साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग के बारे में भी विस्तृत रूप से जागरूक किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!