मोगा में मैरिज पैलेस में फायरिंग, एक घायल:पुरानी रंजिश के चलते किया हमला, आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार

मोगा में मैरिज पैलेस में फायरिंग, एक घायल:पुरानी रंजिश के चलते किया हमला, आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार




मोगा के बाघापुराना के चन्नूवाला रोड पर स्थित एक मैरिज पैलेस में बुधवार को शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने सरेआम गोली चला दी। इस फायरिंग में जसप्रीत सिंह निवासी गांव गिद्दड़विंडी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को वारदात में इस्तेमाल हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वारदात का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। घायल जसप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने दोस्त सुखदीप सिंह उर्फ मिंटू के साथ मैरिज पैलेस में किसी परिचित को लेने गया था। वहां मौजूद आरोपी अमरनाथ उर्फ सोनू निवासी गांव राजियाणा की सुखदीप के साथ पहले से ही दुश्मनी थी। आरोपियों को देखते ही सोनू ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जब उसे रोकने का प्रयास किया गया, तो उसने अपनी पिस्टल से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली जसप्रीत की टांग में लगी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। थाना बाघापुराना के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अमरनाथ उर्फ सोनू के खिलाफ विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के पास लाइसेंसी हथियार है और वह लुधियाना के एक स्वयंभू नेता के गनमैन के रूप में तैनात है। घटना के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने उसके हथियार सहित काबू कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि लाइसेंसी हथियार का इस तरह दुरुपयोग कैसे किया गया। सहायक थानेदार गुरनैब सिंह ने जानकारी दी कि आरोपी को पूछताछ के बाद आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही, पुलिस विभाग आरोपी के हथियार का लाइसेंस रद्द करवाने के लिए डिप्टी कमिश्नर मोगा को पत्र लिख रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और मामले की गहनता से तफ्तीश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!