मोटोरोला एज 70 फ्यूजन लॉन्च, कीमत ₹26,999 से शुरू:स्मार्टफोन में 50MP सोनी कैमरा और 7000mAh बैटरी, मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ IP69 प्रोटेक्शन

मोटोरोला एज 70 फ्यूजन लॉन्च, कीमत ₹26,999 से शुरू:स्मार्टफोन में 50MP सोनी कैमरा और 7000mAh बैटरी, मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ IP69 प्रोटेक्शन




टेक कंपनी मोटोरोला ने आज 6 मार्च को भारतीय बाजार में अपनी एज 70 सीरीज का नया स्मार्टफोन मोटोरोला एज 70 फ्यूजन लॉन्च कर दिया है। यह फोन लंबी बैटरी लाइफ के साथ प्रीमियम डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए उतारा गया है। फोन में 50MP सोनी कैमरा और 7000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ IP69 प्रोटेक्शन भी मिलेगी। फोन तीन वैरिएंट में आया है। इसकी शुरुआती कीमत 26,999 रुपए है। शुरुआती सेल में फोन पर 2 हजार रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। डिजाइन: मिलिट्री ग्रेड बॉडी और क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन बिल्ड क्वालिटी: फोन को MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसे गिरने पर बचाता है। इसे IP68 और IP69 की रेटिंग मिली है, यानी यह पानी में भी सुरक्षित रह सकता है। फ्रंट डिजाइन: फोन के फ्रंट में क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन है, जिसमें बेजल्स न के बराबर हैं। सेल्फी कैमरा के लिए टॉप सेंटर में छोटा पंच-होल दिया गया है। कर्व्ड किनारों की वजह से फोन हाथ में पकड़ने पर काफी प्रीमियम और स्लिम महसूस होता है। कलर: फोन पैंटोन ब्लू सर्फ, पैंटोन सिल्हूट और पैंटोन कंट्री एयर कलर ऑप्शन के साथ अवेलेबल है। स्पेसिफिकेशन: पावरफुल प्रोसेसर और AI का सपोर्ट डिस्प्ले: इसमें 6.8-इंच की 1.5K एक्सट्रीम एमोलेड स्क्रीन है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i लगा है। इसमें ‘स्मार्ट वॉटर टच’ फीचर भी है, जिससे हाथ गीले होने पर भी टच काम करता है। परफॉर्मेंस: फोन में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसका AnTuTu स्कोर 11.49 लाख से ज्यादा है। यह फोन ‘मोटो एआई 2.0’ के साथ आता है, जो स्मार्ट फीचर्स को आसान बनाता है। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें मेन कैमरा 50MP सोनी LYT710 सेंसर है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। साथ में 13MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और लाइट सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा है। बैटरी और चार्जिंग: फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 68W का टर्बोपावर फास्ट चार्जर मिलेगा। सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स फोन एंड्रॉयड 16 पर चलता है। कंपनी ने वादा किया है कि इस पर 3 साल तक OS अपग्रेड (एंड्रॉयड 19 तक) और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 6.0 और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!