मोहाली में शिवसेना हिंद नेता के घर फायरिंग:ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल को AK-47 से लगी गोली, कंधे के आर-पार निकली गोली

मोहाली में शिवसेना हिंद नेता के घर फायरिंग:ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल को AK-47 से लगी गोली, कंधे के आर-पार निकली गोली




मोहाली के गुलमोहर सिटी में शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय प्रधान निशांत शर्मा के घर पर अचानक गोली चल गई। इस घटना में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल निशान सिंह घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और जान को कोई खतरा नहीं है। ऊपरी मंजिल पर हुआ हादसा
यह घटना निशांत शर्मा के निवास की ऊपरी मंजिल पर हुई। उस समय निशांत शर्मा अपने सुरक्षा दस्ते के साथ घर लौटे थे। सुरक्षा टीम के कुछ सदस्य ड्यूटी के तहत तीसरी मंजिल की ओर जा रहे थे, जहां उनके ठहरने की व्यवस्था है। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कंधे के पास लगी गोली
हेड कांस्टेबल निशान सिंह को गोली लग गई। गोली उनके कंधे के पास लगी और आर-पार निकल गई। घटना के तुरंत बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। AK-47 से चली गोली, कारण स्पष्ट नहीं
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग AK-47 राइफल से हुई है, जो सुरक्षा ड्यूटी के दौरान उनके पास ही थी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली गलती से चली या इसके पीछे कोई और कारण है। पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना खरड़ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पूरे इलाके का निरीक्षण किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल हेड कांस्टेबल के बयान के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!