यह 6 करोड़ गुजरातियों का अपमान:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने खरगे के बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस से माफी की मांग की है। खरगे ने केरल की सभा में कहा था कि गुजरात के लोग अनपढ़ है। इसलिए पीएम मोदी ने उन्हें मूर्ख बनाते हैं। वे इसीलिए बीजेपी को बार बार जिताते हैं। बयान महात्मा गांधी और सरदार पटेल का अपमान:सीएम
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि उन्होंने इस बयान से न केवल साढ़े छह करोड़ गुजरातियों का अपमान किया है, बल्कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल की पवित्र भूमि के गौरव को भी ठेस पहुंचाई है। खरगे के शर्मनाक बयान से यह स्पष्ट होता है कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा की विकास नीतियों को मिल रहे जनसमर्थन से कांग्रेस असुरक्षित महसूस कर रही है। पांच राज्यों के विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में हार झेल चुकी कांग्रेस ऐसे बयान दे रही है। गुजरात की जागरूक जनता ऐसे बयानों का मुंहतोड़ जवाब देगी और आने वाले समय में केरल की जनता भी कांग्रेस को नकार देगी। दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने भी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए खरगे के बयान को कांग्रेस की बीमार मानसिकता और गुजराती लोगों के प्रति घृणा बताया। यह बयान कांग्रेस की हार और निराशा का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि क्या खरगे का बयान उनका अपना विचार था या राहुल गांधी या गुजरात कांग्रेस के नेताओं द्वारा तैयार किया गया था। आगामी चुनावों में जनता कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी।
चुनाव के बीच बयान कांग्रेस के लिए मुसीबत बना
पांच राज्यों के चुनाव के साथ जब गुजरात में स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं तब यह बयान कांग्रेस के लिए मुसीबत बनता हुआ दिख रहा है। दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तक ने विरोध दर्ज किया है। गौरतलब है कि गुजरात में 15 महानगरपालिकाओं, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में 26 अप्रैल को मतदान होगा। 28 अप्रैल को चुनाव परिणाम आएगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार भी शुरू हो गया है। अब बीजेपी ने खरगे के बयान को चुनावी मुद्दा बना लिया है।
Source link

