युवक ने पड़ोसन को भगाया, परेशान हो रहा परिवार:पूरे परिवार को गांव से किया बेदखल, बात करने पर 5 लाख का जुर्माना

युवक ने पड़ोसन को भगाया, परेशान हो रहा परिवार:पूरे परिवार को गांव से किया बेदखल, बात करने पर 5 लाख का जुर्माना




पाली में एक युवक अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की को भगाकर ले गया और शादी कर ली। इस बात से नाराज होकर ग्रामीणों ने युवक के परिवार को गांव से बेदखल कर दिया और कोई भी ग्रामीण उनके साथ व्यवहार रखता है तो 5 लाख का जुर्माना लगा दिया। आरोप है कि पीड़ित में मकान में गंदगी फैली गई और उस पर हमला भी किया गया। पीड़ित सोजत सिटी थाने में चार जनों के खिलाफ मामाल दर्ज करवाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
मामला पाली जिले के सोजत सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां रहने वाले एक 24 साल के युवक को अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्यार हो गया। इस पर शादी करने की नीयत से करीब दो महीने दोनों घर से निकल गए और आर्य समाज में जाकर शादी कर ली।
गांव से किया बेदखल
घटना को लेकर लड़के के परिजनों ने सोजत सिटी थाने में चार जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। जिसमें बताया कि इस बात से नाराज लड़की के परिजन और कुछ ग्रामीण 14 जनवरी 2026 को उनके घर के बाहर एकत्रित हुए और उनके परिवार को गांव से बेदखल करने की बात कही। साथ ही उनके साथ कोई व्यवहार रखता है तो उस पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाने की बात कही। आरोप है कि उसके घर पर हमला भी किया गया और मकान को क्षति पहुंचाई गई और कीचड़ फेंका गया। रिपोर्ट में बताया कि 8 और 17 फरवरी को भी उनके घर पर हमला किया गया। इससे उन्हें जान का खतरा है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!