रतलाम में 20 लाख की एमडी पकड़ी:गुजरात पासिंग कार से लेकर जा रहे थे; मंदसौर के दो तस्कर पकडाएं
रतलाम के चिकलाना में एमडी ड्रग फैक्ट्री पकड़ने के बाद रिंगनोद में गुजरात पासिंग स्विफ्ट कार से 200 ग्राम एमडी रतलाम पुलिस ने पकड़ी है। पकड़ी गई एमडी की कीमत 20 लाख रुपए है। कार में मंदसौर के दो लोग सवार थे। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है। जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय ने बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार क्र GJ 05 JE 0428 में दो व्यक्ति MD ड्रग्स लेकर आ रहे है। सूचना पर रिंगनोद थाने के माननखेड़ा चौकी के सामने घेराबंदी कर कार को रोका गया। कार में सवार इफ्तार (25) पिता ईकबाल खान मेवाती व वसीम (25) पिता युसूफ खान पठान दोनों ग्राम दाउद खेडी थाना YD नगर मंदसौर की तलाशी। इनके पास से 200 ग्राम MD ड्रग्स मिली। ड्रग्स को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। 20 लाख की एमडी पकड़ी
जो एमडी पकड़ी गई है उसकी कीमत 20 लाख रुपए है। साथ ही पुलिस ने गुजरात पासिंग कार को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों से ड्रग्स लाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। रतलाम ग्रामीण एएसपी विवेक कुमार लाल ने बताया नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आलोट व रिंगनोद में अवैध मादक पदार्थ बरामद किया है। आम लोग नशे के खिलाफ हमारे कंट्रोल रुम पर जानकारी दे सकते है। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link

