रामगढ़ पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा:चोरी की योजना बनाते पकड़े गए तीनों, विभिन्न मोबाइल टावरों से चोरी कॉपर वायर बरामद

रामगढ़ पुलिस ने तीन चोरों को पकड़ा:चोरी की योजना बनाते पकड़े गए तीनों, विभिन्न मोबाइल टावरों से चोरी कॉपर वायर बरामद




रामगढ़ पुलिस ने मोबाइल टावर और अन्य चोरी के मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के तांबे का तार भी बरामद किया है। पिछले कुछ महीनों से रामगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल टावरों और अन्य स्थानों पर चोरी की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही थी। इसे देखते हुए, रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पुलिस उपाधीक्षक मो. फौजान अहमद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया था। यह टीम चोरी के मामलों का खुलासा करने के लिए तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध व्यक्तियों की सूची का उपयोग कर लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में, 31 मार्च की रात को टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग शनिचरा बाजार के मैदान में चोरी की योजना बनाने के लिए जमा हुए हैं। सूचना पर जब छापेमारी टीम मौके पर पहुंची, तो पुलिस की भनक लगते ही 5-6 लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान राजा कुमार डोम (24) और मंडल भुइयां (19) के रूप में बताई, जो दोनों शनिचरा बाजार, रामगढ़ के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने मोबाइल टावर से संबंधित चोरी और पंचवटी अपार्टमेंट स्थित आवास में हुई चोरी सहित कई अन्य घटनाओं को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर, उन्होंने बताया कि उन्होंने चोरी के केबल (तार) को शनिचरा बाजार स्थित कुशवाहा धर्मशाला के पास सुरेश साव को बेचा था। इस सूचना के आधार पर, पुलिस ने सुरेश साव के घर पर छापेमारी की और लगभग 3.5 किलोग्राम तांबे का तार बरामद किया, जो रामगढ़ थाना क्षेत्र के विभिन्न मोबाइल टावरों से चोरी किया गया था। इसके बाद सुरेश साव को भी विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

India Fontline News

Subscribe Our NewsLetter!