रामनगर में हत्या कर महिला का शव जलाने का मामला:ससुराल पक्ष पर वारदात अंजाम देने का आरोप, सभी लोग घर छोड़कर फरार ; FSL की टीम पहुंची
बेतिया में नवविहात की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों के मुताबिक ससुराल पक्षक के लोगों ने शुक्रवार की देर रोत को घटना को अंजाम दिया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और FSL की टीम भी मौके पर पहुंची। पूरा मामला गोवर्धना थाना क्षेत्र के संतपुर गांव का है। गांव के लोगों से मिली जानकारी मृतका की पहचान 22 वर्षीय लालती देवी के रूप में हुई है। वह मटियारिया थाना क्षेत्र के तुर्कोवलिया लछनौता निवासी बादल माझी की पुत्री थीं। भाई श्रीकिशन ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने बहन की हत्या कर शव को जला दिया। भाई ने आगे बताया कि घटना की जानकारी हमें गांव के एक व्यक्ति से मिली। गांव के लोगों ने यह भी बताया था कि लालती देवी की मृत्यु हो चुकी है और उनके परिजनों ने आनन-फानन में उनका दाह संस्कार कर दिया है। अप्रैल 2025 में हुई थी शादी मृतका के भाई ने बताया कि लालती की शादी अप्रैल 2025 में संतपुर गांव निवासी सुभाष माझी के 26 वर्षीय पुत्र कुंदन माझी के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। पुलिस भी मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष जय कुमार ने बताया कि अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और सच्चाई का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है।
Source link

